Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Brothers accused of selling sister share of property; six named in case

Haridwar News: भाइयों पर बहन के हिस्से की संपत्ति बेचने का आरोप, छह नामजद

Tue, 03 Nov 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 03 Nov 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Brothers accused of selling sister share of property; six named in case
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन


- 81 लाख में मकान बेचने का आरोप, पुलिस ने शुरू की विवेचना
हरिद्वार। कनखल स्थित पैतृक मकान को बहन की सहमति के बिना 81 लाख रुपये में बेचने और उसके एक तिहाई हिस्से पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मेरठ के राजेंद्र नगर निवासी रीतू अग्रवाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय शिव कुमार सिंघल ने कनखल की संदेश नगर कॉलोनी में 133.82 वर्गमीटर का मकान बनाया था। उनकी मां अनुराधा सिंघल की 14 फरवरी 2023 और पिता शिव कुमार सिंघल की 12 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई थी। माता-पिता ने कोई वसीयत नहीं बनाई थी, इसलिए रीतू और उनके दोनों भाई रवि कुमार व विनोद कुमार संपत्ति में बराबर के हिस्सेदार हैं। आरोप है कि दोनों भाइयों ने 24 फरवरी 2026 को रीतू की सहमति के बिना मकान का 81 लाख रुपये में विनोद कुमार शर्मा और उनकी पत्नी मधु शर्मा के पक्ष में बैनामा कर दिया। बैनामे में उत्तरजीवी प्रमाणपत्र का हवाला दिया गया, लेकिन उसमें रीतू के नाम और उनके हिस्से का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। रीतू का आरोप है कि इस पूरे मामले में फुरकान निवासी रावली महदूद और गौरव शर्मा निवासी गुरुबख्श विहार, कनखल भी शामिल थे, जिन्हें बैनामे में गवाह बनाया गया था और उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी थी। जानकारी मिलने पर जब उन्होंने भाइयों से अपने हिस्से की मांग की तो उन्होंने इनकार कर दिया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed