{"_id":"6ae9bf28884d3a3e200cd59a","slug":"kanpur-murder-of-kalpi-bar-association-president-lawyers-stage-a-work-boycott-and-protest-raise-slogans-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड, अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, उठी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड, अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, उठी ये मांग
Tue, 03 Nov 2026 04:32 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:32 PM IST
सार
Kanpur News: कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अंतर-जनपदीय अपहरण और हत्या कांड के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से सामूहिक अवकाश रखा। बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वकीलों ने कचहरी परिसर के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कानपुर कचहरी में नारेबाजी करते अधिवक्ता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सामूहिक अवकाश रखा। इस दौरान बार एसोसिएशन के बाहर इकट्ठा हुए अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
इससे दूर दराज से आए वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। प्रादेशिक सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार अधिवक्ता हर बुधवार को सामूहिक अवकाश रखते हैं। इस कारण इस बुधवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इससे वादकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा था।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की भी मांग
इसमें दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई करवाकर सजा दिलाई जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा, अनूप कुमार द्विवेदी, अभय शर्मा, नरेश चंद्र त्रिपाठी, प्राणनाथ मिश्रा, शरद शुक्ला, अभिषेक तिवारी आदि रहे।