फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खाद्य सुरक्षा निरीक्ष्रकों की पिटाई के आरोप में चार गिरफ्तार

खाद्य सुरक्षा निरीक्ष्रकों की पिटाई के आरोप में चार गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा निरीक्ष्रकों की पिटाई के आरोप में चार गिरफ्तार
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित ढाबे पर चेकिंग के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बंधक बनाकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम अंबाला रोड पर स्थित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया के ढाबे पर चेकिंग करने पहुंची थी। आरोप है कि वहां पर मजाहिर मुखिया एवं उनके बेटे ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर खाद्य निरीक्षकों को बंधक बनाकर पिटाई की थी। उनके कपड़े फाड़ दिए थे और जेब में रखी नकदी एवं हाथ से अभिलेख छीन लिए थे। अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह ने इस मामले में मजाहिर मुखिया एवं उनके बेटे को नामजद करते हुए दस अज्ञात लोगों के खिलाफ कुतुबशेर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, घटना के बाद मंगलवार को पूरे दिन मजाहिर हसन मुखिया कुतुबशेर थाने में बैठे रहे । थाने में खातिरदारी तक हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मजाहिर हसन मुखिया को विदा कर दिया था। बाद में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस हाथ मलती रह गई थी, क्योंकि रिपोर्ट में मजाहिर हसन मुखिया को ही मुख्य आरोपी बनाया गया था। बुधवार को पुलिस ने ढाबे पर कार्य करने वाले शहबान निवासी ग्राम इस्माइलपुर, अशरफुल निवासी ग्राम शेखपुरा थाना आबादपुर जिला कटियार बिहार, हजीरुल निवासी ग्राम कुमारजोल थाना रायगंज जिला उत्तर दिनाजपुर तथा मंसूर निवासी ग्राम शिकारपुर थाना आबादपुर जिला कटियार बिहार शामिल हैं। पुलिस ने कर्मचारियों की गिरफ्तारी दिखाकर इस मामले में खानापूर्ति कर दी, जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। कुतुबशेर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मजाहिर मुखिया को बचाने की कोशिश हुई तो होगा आंदोलन
सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में यदि मजाहिर हसन मुखिया को बचाने की कोशिश की गई, तो गुर्जर महासभा आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी दिनेश कुमार से मुलाकात की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला करने की निंदा की। इसके बाद हकीकतनगर स्थित कार्यालय पर बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि सपा नेता मजाहिर हसन मुखिया और उसके बेटों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सहारनपुर के लोगों का भरोसा कानून पर बना रहे। जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी और महामंत्री रविंद्र चौहान ने कहा कि जिस तरह से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बंधक बनाकर पीटा गया, वह गंभीर मामला है और निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजाहिर हसन मुखिया को बचाने की कोशिश की गई, तो अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी। इस दौरान अमर सिंह, लोकेश चौधरी आदि ने भी विचार रखे।

नागौर सांसद के बयान पर आपत्ति जताई
सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा कि नागौर से आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा संसद में जगन गुर्जर को डकैत बताकर एनकाउंटर करने की मांग की, जो संवैधानिक तौर पर गलत है। यह संविधान, लोकसभा और देश की जनता की मानहानि है। इसलिए संसद की कार्यवाही से ऐसे वक्तव्य को हटाया जाए, ताकि जनता में उचित संदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed