फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ के दौरान बदमाश सलमान गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान बदमाश सलमान गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान बदमाश सलमान गिरफ्तार
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने मल्हीपुर रोड जंधेड़ी तिराहे पर मुठभेड़ के दौरान सलमान उर्फ लाला निवासी किदवई नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस एवं मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस सोमवार रात लगभग एक बजे मल्हीपुर रोड स्थित जंधेड़ी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिससे एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक एवं मोबाइल फोन बरामद किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान उर्फ लाला निवासी पचकुनिया के पास किदवई नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर निवासी है। आरोपी लूट के इरादे से घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज हैं 19 मामले
सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान उर्फ लाला सहारनपुर नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर (हरियाणा), हरिद्वार में डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और बलवा के आरोप समेत 19 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed