फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी से मारपीट

बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी से मारपीट

Mon, 24 Jun 2019 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी से मारपीट
बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी से मारपीट
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव तुरमतखेड़ी में गोकशी, नशे के कारोबार, कच्ची शराब व अन्य कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले गांव के ही ताईक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष की कुछ लोगों ने पिटाई करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है।
गांव तुरमतखेड़ी निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने ग्राम प्रधान की लिखित अनुमति के बाद 22 जून को गांव में पंचायत का आयोजन किया था। इसमें एक सौ से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया था। पंचायत में कई मुद्दे रखे गए थे, जिसमें गांव में कोई गोकशी नहीं करेगा, नशा व कच्ची शराब का कारोबार करने वालों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा जाएगा। पंचायत में इसे लेकर सभी ने सहमति जताते हुए एक पत्र पर हस्ताक्षर भी किए थे। हैदर अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि जब वह ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त पत्र एसडीएम व थाना प्रभारी को सौंपने जा रहा था तो पूर्वी यमुना नहर बाईपास पर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए हस्ताक्षर युक्त पत्र छीनने का प्रयास किया। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आए राहगीरों को देख आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

घटना के बाद हैदर अली एसडीएम से मिले और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी प्रवीन यादव ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed