फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भेड़ लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

भेड़ लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
भेड़ लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
भेड़ लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने रुड़की रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर भेड़ लूट की तीन वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 भेड़, दो तमंचे और टाटा 407 गाड़ी बरामद की है, जबकि पांच आरोपी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
बुधवार रात फतेहपुर पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम को भेड़ लूटने वाले आरोपियों के रुड़की रोड से जाने की सूचना मिली। जिस पर फतेहपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप उज्ज्वल एवं सर्विलांस टीम प्रभारी मुबारिक हसन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों ने खुद को घिरा पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 भेड़ बरामद की हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस एवं टाटा 407 गाड़ी भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में मुनव्वर निवासी ग्राम तासीपुर तथा इंतजार निवासी ग्राम शाहपुर शामिल हैं। जबकि भेड़ लूटने वाले पांच आरोपी फरार हैं। जिनमें सालिम उर्फ बाबा निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई थाना कैराना, शामली, शमसुद्दीन, जाबिर निवासी ग्राम शाहपुर थाना गंगोह, शाकिर उर्फ जग्गू निवासी ग्राम बेगी नाजिर थाना गंगोह तथा सालिम निवासी ग्राम मिद्दी, यमुनानगर, हरियाणा शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे दिखाकर की थी लूट
सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो जून को ग्राम मथाना से उन्होंने भेड़ मालिक को तमंचे से आतंकित कर भेड़ों के साथ गाड़ी में बैठा लिया था और नागल की तरफ ले गए थे। भेड़ मालिक को जान से मारने की धमकी देकर रात में समय नागल के पास सड़क किनारे उतार दिया था। 17 जून की रात उन्होंने कस्बा नागल से भेड़ लूटीं थी। जबकि छह मई की रात ग्राम बुड्ढाखेड़ा शिवमंदिर और नदी के बीच से थाना रामपुर क्षेत्र से भी भेड़ लूटी थीं। बरामद 17 भेड़ रामपुर से लूटी गईं थीं।

लूटी गईं 205 भेड़ें, बरामद सिर्फ 17
लुटेरों ने तीन वारदात में कुल 205 भेड़ लूटीं थीं। बृह्मपाल निवासी ग्राम मथाना थाना फतेहपुर से 60 भेड़, सुमित निवासी ग्राम चकवाली थाना रामपुर मनिहारान की 65 भेड़ तथा पंकज निवासी नई बस्ती थाना नागल की 80 भेड़ को लूटा गया था। जबकि पुलिस सिर्फ 17 भेड़ बरामद कर सकी है।


सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा का कहना है कि लूटी गई अन्य भेड़ को आरोपियों ने बेच दिया है। जबकि कुछ भेड़ के बारे में फरार आरोपियों को जानकारी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पता चल सकेगा कि भेड़ कहां बेची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed