फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप

झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप

Mon, 17 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम नंदी फिरोजपुर निवसी विनोद कुमार ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर दो पुलिसकर्मियों से मिलीभगत करके उसके भाई अशोक को साजिश के तहत चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विनोद का कहना है कि उसके भाई अशोक से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक वर्ष पूर्व मकान बनवाने के लिए दस हजार रुपये उधार लिए थे। उसने चार माह में पैसे वापस करने का आश्वासन किया, लेकिन बार-बार मांगने पर उसने पैसे वापस नहीं दिए। आरोपी ने गत चार जून को आरोपी ने पैसे लौटाने की बात कहकर अपने घर बुला लिया। इसी दौरान उसके भाई को पुलिस से गिरफ्तार करा दिया और चरस रखने का आरोप लगवा दिया। मामले में सोमवार को विनोद के अलावा रमेश, सतीश कुमार, सोहन लाल, वेदपाल, दीपक आदि ने एसएसपी को पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed