फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   साथियों के पकड़े जाने के बाद मिला था मूसा का सुराग

साथियों के पकड़े जाने के बाद मिला था मूसा का सुराग

Mon, 17 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
साथियों के पकड़े जाने के बाद मिला था मूसा का सुराग
सहारनपुर। देहात कोतवाली में हुई लूट के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही अदनान उर्फ मूसा का सुराग पुलिस को मिला। पुलिस दबिश देने के लिए पहुंची तो मूसा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और अपने भाई नोमान के साथ भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मूसा को ढेर कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में 13 जून को बदमाशों ने इंजीनियर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस उसी दिन से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को देहात कोतवाली पुलिस को लूट के आरोपियों के टपरी से ग्राम नंदी की ओर जाने वाले निर्माणाधीन बाईपास पर जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइकों पर जा रहे लूट के तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में शाहआलम, तालिब निवासी मुस्ताफाबाद कालोनी, खाताखेड़ी तथा शाहरुख निवासी ग्राम अंबेहटा पीर नकुड़ से दो बाइक, दो तमंचे, एक चाकू, एक काला बैग तथा 15700 रुपये बरामद किए। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद एक बाइक को बेहट से लूटा गया था।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में लूट में शिवदासपुर निवासी अदनान उर्फ मूसा का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने रात में ही अदनान को पकड़ने के लिए दबिश दी। जहां पुलिस को देखते ही अदनान पुलिस पर फायरिंग कर अपने भाई के साथ बाइक पर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। ग्राम मुंडीखेड़ी के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें अदनान उर्फ मूसा घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अदनान को दो गोली लगीं थीं। इस फायरिंग में अदनान का भाई नोमान और एक अन्य व्यक्ति शहजाद निवासी परागपुर को भी गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदनान के भाई को पुलिस ने दे दी क्लीन चिट
शनिवार रात पुलिस पर फायरिंग कर अदनान अपने भाई नोमान के साथ बाइक द्वारा भाग निकला। बाइक नोमान चला रहा था। मंडीखेड़ी के जंगल में हुई मुठभेड़ में अदनान ढेर हो गया, जबकि नोमान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन सुबह होते-होते पुलिस अचानक ही पीछे हट गई। मारा गया अदनान बड़ा अपराधी बताया, जबकि उसके साथ भाग रहे नोमान को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नोमान पर न कोई मुकदमा है और न ही उसके पास से कोई हथियार बरामद हुआ है। दो तमंचे बरामद हुए हैं, वे दोनों ही अदनान के पास से बरामद हुए हैं। नोमान बेशक अपने भाई को लेकर भाग रहा था। लेकिन जब उससे पूछा गया तो नोमान ने बताया कि अदनान ने उसके पीछे तमंचा लगा रखा था और उसे जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर लेकर भाग जाने के लिए कहा था। नोमान ने मजबूरी में अपनी जान बचाने के लिए अदनान की मदद की थी। हालांकि अभी जांच चल रही है।
सेना में भर्ती होना चाहता है नोमान
अपने भाई अदनान को लेकर भाग रहा नोमान भी गोली लगने से घायल हो गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नोमान सेना में भर्ती होना चाहता है, उसकी तैयारी भी कर रहा है और मुजफ्फरनगर में हुई भर्ती में भी शामिल हुआ था। लेकिन पैर में कुछ कमी के चलते वह फिजिकल पास नहीं कर सका।

अदनान पर थे 15 मामले दर्ज
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए अदनान उर्फ मूसा पर राहजनी, लूट, हत्या के प्रयास समेत कुतुबशेर, बेहट, रामपुर महिनहारन, जनकपुरी था देहात कोतवाली में 15 मामले दर्ज हैं। जनकपुरी थाना में गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध किया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि बेहट क्षेत्र में लूट और राहजनी के मामलों में आरोपी अदनान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed