फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पचास लाख रुपये की चोरी का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

पचास लाख रुपये की चोरी का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पचास लाख रुपये की चोरी का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। मोहल्ला रायवाला में कपड़ा व्यापारी की दुकान में हुई 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.44 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के रायवाला स्थित महंत मार्केट में कपड़े के थोक व्यापारी हिमांशु चावला की रीना टेक्सटाइल से 23 मई को शटर तोड़कर लॉकर से 50 लाख रुपये की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने शहर में धोबीघाट पर घेराबंदी कर चार आरोपियों पंकज, विशाल तथा सचिन निवासी मोहल्ला मातागढ़ थाना मंडी सहारनपुर तथा संदीप निवासी इस्माइलपुर थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार कर लिया था। जिनसे 41 लाख 26 हजार रुपये बरामद किये गये थे। जबकि रामपुर मनिहारन के ग्राम पहासू निवासी बंशीलाल उर्फ बबलू फरार हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को फरार आरोपी के उसके घर होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी बंशीलाल उर्फ बबलू निवासी ग्राम पहासू को दबोच लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.44 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज ने रचा था चोरी का षड्यंत्र
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंशीलाल उर्फ बब्लू ने पूछताछ में बताया कि चोरी की पूरा षड्यंत्र उसके साले पंकज ने रचा था। चोरी में वह भी साथ गया था और उसे केवल तीन लाख रुपये दिए थे। जिनमें से कुछ रुपये उसने खर्च कर दिए। पुलिस ने घर के अंदर कमरे में रखे संदूक से रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed