{"_id":"5cffedd6bdec2207272c65cc","slug":"15602764295-saharanpur-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रात में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव में एक युवती के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी बताते पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की दी गई तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी 18 वर्षीय बहन पर बदनीयती रखता था। कई बार उसने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत भी की। आरोप है कि बहन के विरोध करने पर भी वह मनमानी पर उतारू था। नौ जून की रात में करीब दो बजे उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी उसने घर में घुसा और और चारपाई पर सो रही उसकी बहन को दबोच लिया। उसकी बहन ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रख लिया। आरोप है कि आरोपी ने डरा धमका कर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद उसकी बहन ने उसकी मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।