फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस से धक्का मुक्की

पुलिस से धक्का मुक्की

Wed, 05 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से धक्का मुक्की
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सूचना पर एक स्मैक तस्कर के घर छापा मारा। परिजनों ने धक्का मुक्की कर आरोपित को पुलिस से छुड़ा लिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंच आरोपी को धर दबोचा। आरोपित के पास से दस ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला गुजरान में एक व्यक्ति स्मैक का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल को लेकर मोहल्ला गुजरान पहुंचे। एसएसआई ने बताया कि जिस समय पुलिस वहां पहुंची तो आरोपित दूसरे व्यक्ति को स्मैक बेच रहा था। पुलिस को देखकर दोनों भाग लिए लेकिन आरोपित पकड़ा गया। परिजनों ने धक्का मुक्की कर आरोपित को पुलिस से छुड़ा लिया। अन्य पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपित को घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपी मुस्तफा को पकड़ कर कोतवाली ले आई। तलाशी लेने पर उसके पास से दस ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed