{"_id":"5cf17499bdec2206ff5a75b0","slug":"155932794320-saharanpur-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के हत्यारोपी रुस्तम ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती के हत्यारोपी रुस्तम ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के 62 फुटा रोड स्थित जोगी वाली गली में गला रेतकर युवती की हत्या के नामजद आरोपी रुस्तम ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के 62 फुटा रोड पर मंगलवार को मेहरुना पुत्री जमील की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शाम लगभग साढ़े छह बजे पड़ोस के ही बंद मकान से उसका शव बरामद हुआ था। मेहरुना के भाई तनवीर ने पड़ोस के ही मकान मालिक रुस्तम निवासी खानपुरा, गंगोह पर हत्या और शव को छुपाने का आरोप लगाते हुए कुतुबशेर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कुतुबशेर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश देती रही। लेकिन रुस्तम ने शुक्रवार को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी रुस्तम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस आरोपी रुस्तम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।