फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती की हत्या की गुत्थी उलझी

युवती की हत्या की गुत्थी उलझी

Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या की गुत्थी उलझी
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के 62 फुटा रोड स्थित जोगी वाली गली में हुई युवती की हत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या एक दिन पहले की होना बताया गया है। हत्या के धारदार हथियार से होने के अलावा रिपोर्ट में और कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस कारण विसरा सुरक्षित कराया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कुतुबशेर थाना क्षेत्र के 62 फुटा रोड पर जोगी वाली गली निवासी मेहरुना पुत्री जमील की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शाम लगभग साढ़े छह बजे पड़ोस के ही बंद मकान से उसका शव बरामद हुआ। मृतका मेहरुना के भाई तनवीर ने पड़ोस के ही मकान मालिक रुस्तम निवासी खानपुरा, गंगोह पर हत्या और शव को छुपाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के समय का पता चलने की उम्मीद थी। पुलिस को आशंका थी कि युवती की हत्या काफी पहले की गई और परिजन उसे बाद का बता रहे हैं। बुधवार को युवती के हुए पोस्टमार्टम में हत्या का समय एक दिन पूर्व का बताया गया। जिससे यह पता चल रहा है कि हत्या मंगलवार की सुबह ही किसी समय की गई है, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। यह भी पता नहीं चल सका कि मौत किस प्रकार हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ यही बात सामने आई कि गले पर चोट लगने से ही युवती की मौत हुई है। जिससे हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझ गई है। पुलिस ने युवती का विसरा सुरक्षित करा लिया है और जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा पुलिस हत्या के आरोप में नामजद कराए गए खानपुरा निवासी रुस्तम को तलाश कर रही है। रुस्तम और उसका परिवार अभी तक फरार है।
विज्ञापन

विसरा प्रिजर्व कराया गया है : एसपी सिटी
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अभी तक हत्या के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। न तो सही समय का ही पता चल सका है और न ही मौत किस प्रकार हुई यह पता चल पाया है। सिर्फ इतना ही पता चला है कि हत्या एक दिन पहले हुई है। इसलिए विसरा सुरक्षित कराया गया है, जिसे प्रयोगशाला जांच के लिए भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed