फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने जीपीओ तिराहे के पास चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नौ मोटरसाइकिलें एवं दो मोटरसाइकिलों के पुर्जे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार एवं उप निरीक्षक असगर अली के नेतृत्व में जीपीओ तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों पर आ रहे पांच लोगों को पुलिस ने रोका। चेकिंग में तीनों बाइकें चोरी की पाई गईं। जिस पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की अन्य बाइकों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे आवास के एक खंडहर से छह अन्य मोटरसाइकिलें, एक स्कूटर एवं दो मोटरसाइकिलों के पुर्जे बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय निवासी गंगदासपुर देवबंद, आकाश निवासी घड़कौली गागलहेड़ी, गौरव निवासी भूरा थाना कैराना शामली, अंकित निवासी तल्हेड़ी देवबंद, राकेश कुमार उर्फ मिस्त्री निवासी इस्माइपुर देवबंद शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। जो हरियाणा, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से वाहन चोरी करने का काम करते हैं। आरोपियों के पास से बरामद हुईं मोटरसाइकिलें यमुनानगर, बिहारीगढ़, गागलहेड़ी, जनकपुरी, सदर कोतवाली से चोरी की गईं हैं। इनमें आकाश, अक्षय एवं गौरव वाहनों को अलग-अलग राज्यों से चोरी करते हैं जबकि अंकित एवं राकेश वाहनों को बेचने का काम करते हैं। राकेश मिस्त्री है जो बाइक नहीं बिकती थी वह उसकेे पुजे-पुर्जे कर बेच देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पर हैं पहले से मामले दर्ज
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अक्षय, अंकित पर यमुनानगर में, आकाश पर गागलहेड़ी, बिहारीगढ़, यमुनानगर, गौरव पर जनकपुरी, यमुनानगर, राकेश उर्फ मिस्त्री पर बिहारीगढ़, यमुना नगर में पहले से ही मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed