फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाऊपुर पुलिया के पास बदमाशों ने 2.92 लाख रुपये लूटे

भाऊपुर पुलिया के पास बदमाशों ने 2.92 लाख रुपये लूटे

Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाऊपुर पुलिया के पास बदमाशों ने 2.92 लाख रुपये लूटे
सहारनपुर। भाऊपुर पुलिया के पास मुर्गी फार्म संचालक के भतीजे से गाड़ी रुकवा कर 2.92 लाख की नकदी लूट ली। वह यमुनानगर से माल लेने जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर के गांव भाऊपुर निवासी नईम का गांव में ही मुर्गी फार्म है। नईम का भतीजा नदीम उसकी बोलेरो पिकअप गाड़ी पर माल ढोने का काम करता है। नदीम ने बताया कि रात करीब 10.45 बजे जब वह माल लाने गांव से यमुनानगर के लिए निकला तो गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही सामने सड़क पर एक आदमी खड़ा देखा। उसने जैसे ही गाड़ी धीमी की तभी एक कार उसके पास आ गई और कार में सवार युवक ने उसे तमंचे से आतंकित कर गाड़ी रुकवा ली। आरोपी ने उसकी कमर के पीछे सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में 2.92 लाख की नकदी रखी थी। नदीम ने लूट की सूचना नईम और पुलिस को दी।
विज्ञापन

लूट की सूचना मिलते ही सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई घंटे तक क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। खेतों में भी कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। गांव भाऊपुर के ही निवासी कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई संजीव यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उनका कहना है कि लूट भाऊपुर पुलिया पर अंबाला हाईवे के पास होना बताया गया है जबकि नदीम ने सरसावा पहुंचकर अपने साथ लूट होने की सूचना दी। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि लूट की स्थिति साफ नहीं है। फिर भी उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद मामले की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed