फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   थप्पड़ मारने पर की थी सुरेंद्र की हत्या

थप्पड़ मारने पर की थी सुरेंद्र की हत्या

Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
थप्पड़ मारने पर की थी सुरेंद्र की हत्या
थप्पड़ मारने पर की थी सुरेंद्र की हत्या
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव मोहड़ा में किसान सुरेंद्र की हत्या उसके पड़ोसी ने थप्पड़ मारने पर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया और उसकी निशानदेही पर आला ए कत्ल भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि रविवार रात गांव मोहडा निवासी सुरेंद्र शर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को तालाब में डाल दिया गया था। मृतक के पुत्र संजय ने पड़ोसी सुनील पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घर से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीओ रामशरण सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रात को सुनील ही सुरेंद्र को अपने घर पर बुलाकर ले गया था। वहां उन दोनो ने जमकर शराब पी। इसके बाद उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और शराब के नशे में सुरेंद्र ने सुनील को थप्पड़ मार दिया था। इस पर सुनील घर में रखा छुरा निकालकर लाया और सुरेंद्र की छाती में घोंप दिया। कुछ ही देर में सुरेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने सुरेंद्र के शव को घर के सामने स्थित तालाब में डाल दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। आरोपी ने खून से सनी चारपाई और कपड़ों को धोया मगर नशे में होने के कारण वह सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ईंटों के नीचे छुपाया गया आला ए कत्ल छुरा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed