फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर ट्रेनों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर ट्रेनों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर ट्रेनों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ की वर्दी में घूम रहे युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। वर्दी पहनकर आरोपी ट्रेनों में बिना टिकट घूमता था और यात्रियों का सामान चोरी करता थी। वर्दी भी आरोपी ने गोहाना रेलवे स्टेशन से चोरी की थी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति काफी देर से घूम रहा था। जीआरपी के वरिष्ठ उप निरीक्षक को आरोपी पर संदेह हुआ तो उन्होंने आरोपी को रोक कर उससे पूछताछ करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी इससे हड़बड़ा गया और वहां से भागने लगा। जिस पर जीआरपी कर्मचारियों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सूरज निवासी जिला मिर्जापुर बताया है। जबकि जिस वर्दी को आरोपी पहने हुए है, उस पर नाम विजय कुमार मिश्रा लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह वर्दी हरियाणा के गोहरना रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। जिसके बाद वर्दी पहनकर वह बेधड़क होकर बिना टिकट ही ट्रेनों में घूमने लगा। मौका पाकर वह यात्रियों का सामान चोरी करता था। जीआरपी ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि आरोपी ट्रेनों में चोरी करता है। आरोपी से बरामद मोबाइल फोनों की जांच कराई जा रही है, जिससे पता चल सके कि मोबाइल फोन कहां से चोरी किए गए थे और किसके हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed