फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आढ़ती को लूटने का प्लान बना रहे तीन बदमाश पकड़े

आढ़ती को लूटने का प्लान बना रहे तीन बदमाश पकड़े

Mon, 20 May 2019 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती को लूटने का प्लान बना रहे तीन बदमाश पकड़े
आढ़ती को लूटने का प्लान बना रहे तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने अंबेहटा पीर के आढ़ती को लूटने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पकड़ उनके कब्जे से दो देशी तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि सोमवार को अंबेहटा पीर के जंगल में स्थित एक बाग में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। इसके बाद अंबेहटा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस बल को साथ लेकर बाग में छापेमारी की तो वहां मौजूद तीन बदमाश पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक तमंचा 32 बोर, एक चाकू और एक बाइक बरामद होना बताया है। इसके बाद पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह तीनों अंबेहटा पीर के एक आढ़ती को लूटने के इरादे से आए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अंकित, संजय निवासी अपलाना और दीपक निवासी रायपुर थाना सरसावा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed