फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फरार सिपाही निलंबित, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छोड़ा

फरार सिपाही निलंबित, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छोड़ा

Mon, 20 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
फरार सिपाही निलंबित, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छोड़ा
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद से ही सरकारी राइफल के साथ लापता चल रहा आरोपी सिपाही रविवार को सहारनपुर पहुंचा तो सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राइफल को जमा करा दिया गया। बाद में सिपाही को कोतवाली से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात बागपत के ग्राम रमाला निवासी सिपाही मदनपाल लोकसभा के दूसरे चरण चुनाव के लिए ड्यूटी पर गया था। जिसे 15 मई को पुलिस लाइन में आमद करानी थी, लेकिन 18 मई तक भी मदनपाल वापस नहीं लौटा तो प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार ने मदनपाल को निलंबित कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने ही जानकारी मिलते ही रविवार को मदनपाल सहारनपुर लौटा। पुलिस लाइन में आमद कराई तो प्रतिसार निरीक्षक ने सदर कोतवाली में सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस ने मदनपाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे बरामद राइफल को पुलिस लाइन में जमा करा दिया गया। प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मदनपाल वापस आ गया है और पुलिस के सहयोग से राइफल बरामद कर जमा करा दी गई है। इस बीच वह कहां रहा इस बारे में उससे जवाब तलब किया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि मदनपाल को कोतवाली से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed