फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट में वांछित चल रहा था मुठभेड़ में गिरफ्तार पाली

लूट में वांछित चल रहा था मुठभेड़ में गिरफ्तार पाली

Mon, 20 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
लूट में वांछित चल रहा था मुठभेड़ में गिरफ्तार पाली
सरसावा (सहारनपुर)। नकुड़-सरसावा रोड पर मुठभेड़ के दौरान घायल 25 हजार रुपये के इनामी आसिफ उर्फ पाली पर गैंगस्टर, गो हत्या एवं लूट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पाली गत दस मई को ग्राम काजीपुर एवं कुतुबपुर में हुई लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

सरसावा पुलिस की रविवार रात ग्राम गदरहेड़ी के सामने नकुड़-सरसावा रोड पर चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया था, जबकि दूसरा बदमाश मोहल्ला ढोलीखाल निवासी आसिफ उर्फ पाल्ली पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया था। जिसके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की एक गोली उप निरीक्षक कौशल गुप्ता की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी थी। पुलिस ने घायल आसिफ उर्फ पाल्ली से एक पिस्टल, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की। सरसावा थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आसिफ उर्फ पाल्ली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सरसावा थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाली दस मई को कुतुबपुर एवं ग्राम काजीपुर के जंगल में हुई लूट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। सरसावा थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि आसिफ उर्फ पाल्ली पर मंडी कोतवाली, थाना कुतुबशेर, सरसावा थाना में गो हत्या, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र, हत्या के प्रयास एवं लूट की वारदात समेत 13 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed