{"_id":"5cc892ccbdec22071d1bd71b","slug":"151556648652-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन मकान की छत पर सोते रहे और चोर सामान ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़गांव (सहारनपुर)। सोमवार की रात सहजी गांव में परिजन मकान की छत पर सोते रहे और चोर घर को खंगाल ले गए। सुबह नींद से जग कर नीचे आए तो घर का सारा सामान बिखरा देकर पैरों तले की जमीन निकल गई। चोर घर से हजारों की नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस में दी है। सोमवार की देर रात गांव सहजी निवासी जहांगीर पुत्र बुद्धू खाना खाने के बाद अपनी बीवी बच्चों के साथ मकान की छत पर सोने चला गया। रात को उसके घर में चोर घुस आए और वहां रखी हजारों की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जहांगीर जगा और छत से नीचे मकान में आया तो वहां सारा सामन बिखरा देखकर हैरान रह गया। इसकी जानकारी अपनी बीवी को दी। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखी सात हजार की नगदी, एक सोने का हार, अंगूठी, नथनी व चांदी की पायल, हस्तबंद चोरी कर ले गये। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।