{"_id":"5c86a4f7bdec2214262c4a43","slug":"151552327927-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नर ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला इंदिरा बस्ती निवासी पूजा किन्नर ने क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। किन्नरों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को किन्नर एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कुछ किन्नरों पर मारपीट का आरोप लगाया। इंदिरा बस्ती निवासी पूजा किन्नर ने आरोप लगाया कि नौ मार्च की शाम करीब चार बजे जब वह अपने घर जा रही थी तो नवाबगंज, गोपालनगर, कुम्हारहेड़ा, गागलहेड़ी के रहने वाले कुछ किन्नरों ने रिमाउंट डिपो गेट के समीप उसे रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। उसे धमकी दी कि उन्हें बधाई मांगने से रोका तो उसे जान से मार देंगे। पूजा किन्नर का आरोप है कि न्यायालय ने उक्त आरोपियों को उसके इलाके में बधाई आदि मांगने पर रोक लगाई हुई है। इसी से क्षुब्ध होकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। पूजा किन्नर ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी को शिकायत पत्र देने वालों में पूजा, मीनू, प्रिया, मुस्कान, रज्जी, सोनिया, लवली शामिल रहे।