{"_id":"5c0977b8bdec22417217e249","slug":"151544124344-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के लिए दुकान के नीचे बना दी सुरंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के लिए दुकान के नीचे बना दी सुरंग
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चोरी के लिए नाले से दो दुकान तक आठ फुट लंबी सुरंग खोद दी। सफाई करते समय व्यापारी को दुकान के नीचे बनी सुरंग का पता चल गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वाड को बुलाकर छानबीन कराई गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियान पुल के निकट स्थित खालसा मार्केट में तिलक नगर निवासी पंकज खुराना की ओम खुराना मोबाइल शॉप एवं ओम खुराना होम थिएटर नाम से दुकानें हैं। इसके पास ही हेलो प्वाइंट के नाम से मोबाइल फोन की दुकान है। पंकज खुराना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान के अंदर से नाले के पानी की दुर्गंध महसूस हुई। सफाई कराने बाहरी कोने पर दीवार टूटी मिली और नाले की ओर लंबी सुरंग नजर आई। उन्होंने सुरंग के दूसरे छोर को देखने का प्रयास किया, तो सड़क किनारे बड़े नाले से लेकर उनकी दुकान तक सुरंग मिली। यह सुरंग बराबर की दूसरी दुकान हेलो प्वाइंट से भी जुड़ी हुई थी। चोरों ने दुकानों में चोरी करने के लिए नाले से दुकान तक करीब आठ फुट लंबी सुरंग खोद दी थी। सुरंग खोदे जाने की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार, सीओ सिटी इंदु सिद्धार्थ एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार से मामले की जानकारी ली। डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। एसएसपी दिनेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दुकानदार पंकज खुराना की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
----------------
-- व्यस्त इलाके में सुरंग खोदी, किसी को पता नहीं चला
चोरों ने व्यस्त इलाके में नाले से दुकानों तक आठ फुट लंबी सुरंग खोद दी, लेकिन इसका किसी को पता नहीं चला। आठ फुट लंबी सुरंग कम से कम दो तीन दिन में खोदे जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि इस नाले के किनारे नगर कोतवाली पुलिस की गाड़ियों की लगातार आवाजाही रहती है। खालसा मार्केट में कई बड़ी दुकानें हैं, उससे कुछ ही दूरी पर केनरा बैंक और सामने पेट्रोल पंप है। देर रात तक पेट्रोल पंप पर भी लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
----------------
-- मामले की जांच कराई जा रही है
सीओ सिटी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि लगभग सात-आठ फुट लंबी सुरंग खोदकर चोरी का प्रयास किया गया है। पता न चलता तो एक दो दिन में चोर घटना कर सकते थे। मामले की जांच कराई जा रही है।
----------------
-- इस इलाके में सुरंग बनाकर दुकानों तक पहुंचते हैं चोर
सुरंग बनाए जाने का यह पहला मामला नहीं है। नाले के जरिए दुकान तक पहुंचने के लिए पूर्व में भी सुरंग बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। चकरोता रोड पर विजय सिनेमा के निकट एक साल पूर्व ही सराफ की दुकान तक सुरंग बना दी गई थी। कुछ साल पहले घंटाघर पुलिस पिकेट के निकट स्थित बैंक शाखा तक सुरंग बना ली गई थी, लेकिन चोर स्ट्रांग रूम नहीं खोल सके थे। यहीं से कुछ दूरी पर ताज होटल के बराबर में बड़े नाले से घंटाघर की तरफ सुरंग खोदते हुए बैंक तक पहुंचने का प्रयास किया गया था। हालांकि चोर किसी भी मामले में बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए।