{"_id":"5c0031cebdec2241c1712d0f","slug":"151543516622-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर लाकर बदमाशों ने रामपुर मनिहारन में लूट ली थी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराए पर लाकर बदमाशों ने रामपुर मनिहारन में लूट ली थी कार
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में गिरफ्तार अजीम पर हैं एक दर्जन मामले दर्ज
सहारनपुर। बुधवार रात मुठभेड़ के बाद दबोचे गए दोनों बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री है। पुलिस के अनुसारअजीम पर विभिन्न थानों में 12 मामले दर्ज है। इन्हीं बदमाशों ने सीलमपुर (दिल्ली) से किराए पर लाई कार को रामपुर मनिहारान में लूटा था। बदमाश उसी कार से शकलापुरी में ठेके को लूटने के लिए आए थेे।
मंडी कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात लगभग दस बजे शकलापुरी रोड पर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से मुख्य आरक्षी योगेश भी घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश हापुड़ जिले के पिलखुवा निवासी अजीम और बागपत जिले के बड़ौत निवासी शौकीन है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अजीम पर लूट, चोरी एवं हत्या के प्रयास समेत पिलखुवा, मेरठ और सहारनपुर में 12 मामले दर्ज हैं। अजीम रजबपुर, जनपद अमरोहा से लूट के मामले में फरार चल रहा था। जबकि शौकीन पर लूट और हत्या के प्रयास समेत तीन मामले रामपुर मनिहारन एवं मंडी कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से बरामद जाइलो कार पर नोएडा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। जांच की गई तो कार लोनी निवासी नवीन कुमार वर्मा की निकली। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अजीम, शौकीन और उसके तीसरे साथी कार को दिल्ली के सीलमपुर से किराए पर बुक करके लाए थे। रामपुर मनिहारन में पहुंचने पर बदमाशों ने नवीन कुमार वर्मा को तमंचे से आतंकित कर नीचे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए थे। नवीन कुमार वर्मा ने रामपुर मनिहारान थाना में कार लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।