फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्नी के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी मार डाला

पत्नी के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी मार डाला

Mon, 26 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी मार डाला
गला घोंटकर की गई थी सुरैया की हत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम माहीपुरा में पति ने पत्नी सुरैया की गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के साथ उसके गर्भ में पल रहे सात माह के शिशु की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हत्या करने के बाद उसके शव को बंद पड़े खाली मकान में छिपाया था।
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मक्का बांस निवासी कामिल ने ग्राम माहीपुरा में रह रही अपनी बेटी सुरैया और सुरैया के पति नागल के गांव बेलड़ा निवासी अनवर के लापता होने की जनकपुरी थाना पुलिस को सूचना दी थी। कामिल ने अपनी बेटी सुरैया की दहेज के लिए हत्या की आशंका जताई थी। जिस पर जनकपुरी पुलिस ने सुरैया के ससुर अकबर को पकड़कर पूछताछ की। अकबर की निशानदेही पर पुलिस ने सुरैया के शव को कंबल में लिपटे हुए ग्राम चकहरेटी में खाली पड़े एक मकान से बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सुरैया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने अधिकारियों को चौंका दिया। सुरैया के साथ उसके गर्भस्थ सात माह के शिशु की भी मौत हो गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय मुकेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरैया की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही सुरैया के सात माह के गर्भ की भी पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है। सुरैया की हत्या होने के बाद उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार सुरैया की 22 नवंबर को हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों को कराया गया नामजद, ससुर गिरफ्तार
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मक्का बांस निवासी कामिल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी सुरैया की उसके ससुरालियों ने 50 हजार रुपये और बाइक के लिए हत्या की है। कामिल ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए सुरैया के पति अनवर, ससुर अकबर, सास रुखसाना तथा दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पुलिस ने ससुर अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य लोग फरार चल रहे हैं।

आरोपी पति की लोकेशन दिल्ली में मिली, टीम रवाना
सीओ द्वितीय मुकेश मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या के आरोपी पति अनवर की लोकेशन दिल्ली क्षेत्र में मिल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed