फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फीस जमा न करने पर पिटाई करने का आरोप

फीस जमा न करने पर पिटाई करने का आरोप

Fri, 12 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
फीस जमा न करने पर पिटाई करने का आरोप
सहारनपुर। मल्हीपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ उसके कॉलेज के अध्यापकों द्वारा फीस जमा करने में देरी होने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस मामले में देहात कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मल्हीपुर रोड निवासी धर्मदास का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक मल्हीपुर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। छात्र के परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और बस चालक पर फीस में देरी किए जाने पर छात्र के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य के कहने पर बस चालक ने भी छात्र की पिटाई की। जिससे उसे सुनाई भी कम देने लगा। अभिषेक ने घर आकर पूरी बात बताई। यह भी बताया कि कई बार उसे इसी तरह स्कूल में पीटा गया। मगर उसने पहले शिकायत नहीं की थी। इस संबंध में धर्मदास ने देहात कोतवाली में प्रधानाचार्य एवं बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य से पूछताछ की है। प्रधानाचार्य का कहना है कि फीस का आरोप गलत है। छात्र के बाल बहुत बड़े थे और कई बार उसे बाल कटवाने को कहा गया था। जब छात्र ने नहीं सुना तो उन्होंने बस चालक से छात्र के परिजनों से बाल कटवाने के लिए कहने के लिए कहा था। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि उन्होंने कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed