{"_id":"5bbbacd4867a5528146b283f","slug":"151539026132-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 3.33 लाख रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से 3.33 लाख रुपये निकालने का आरोप
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते से 3.33 लाख रुपये निकालने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी जमीन रेलवे में गई थी जिसका पैसा उसके और बेटों एवं बेटी के खाते में आया हुआ था। दो की शादी हो चुकी है जो परिवार के साथ अलग रहते हैं जबकि एक बेटा उसके पास रहता है और वह दिमागी रूप से कमजोर है। उसने बताया कि बेटे को खर्चे के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो बड़े बेटे ने कहा कि वह उसके खाते से पैसे निकलवा देगा। इसके चलते उसने बेटे और पुत्रवधू के साथ छोटे बेटे को भेज दिया। आरोप है कि बेटे और बहू ने धोखे से अंगूठा लगवा कर उसके खाते से 3 लाख 33 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। घर आने पर उसने बेटे से पैसे के संबंध में पूछा तो उसने बताया कि बैंक में कंप्यूटर खराब होने के चलते पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह 5 अक्तूबर को बेटे को लेकर बैंक गई और पैसे निकालने के लिए फार्म भरकर दिया तो बैंक अधिकारियों ने पैसे न होने की बात कही। पासबुक में एंट्री कराई तो पता चला कि बेटे और बहू ने 20 सितंबर को उक्त रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ब्यूरो