{"_id":"5b9962e7867a557fe3047fa8","slug":"151536778983-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम के आवास में दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम के आवास में दिनदहाड़े चोरी
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम के आवास में दिनदहाड़े चोरी
गंगोह (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एएनएम के आवास से चोरों ने दिनदहाडे नकदी, जेवरों सहित करीब ढाई लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता उस़ वक्त ड्यूटी पर गई हुई थी। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस से बेखौफ चोर सितम्बर माह में ही अब तक आधा दर्जन से अधिक वारदातें कर चुके है। पुलिस एक भी मामले का खुलासा नही कर पाई है।
सहारनपुर मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शशी गुप्ता एएनएम के पद पर कार्यरत है। उन्हें अस्पताल परिसर में ही आवास मिला हुआ है। बुधवार सुबह रोजाना की तरह वह अपनी ड़यूटी पर गई थी। दोपहर लगभग दो बजे जब उन्होंने मेन गेट का ताला खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर मकान में घुसे थे। चोरों ने मकान में रखे गद्दे और सोफे भी फाड़ दिए। पीडिता के अनुसार चोर करीब दो लाख के सोने, चांदी के जेवर, बीस हजार की नकदी एवं अन्य सामान ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। बता दें कि अस्पताल परिसर में करीब आठ माह पूर्व भी चोरों ने दिनदहाड़े एक साथ चार मकानों में चोरी कर ली थी। पुलिस उस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है।