फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवार आराम करता रहा, चोरों ने कर दिया माल साफ

परिवार आराम करता रहा, चोरों ने कर दिया माल साफ

Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
परिवार आराम करता रहा, चोरों ने कर दिया माल साफ
सहारनपुर। देहात कोतवाली के मोहल्ला चौधरी विहार में शाम लगभग छह बजे परिवार के लोग बाहरी कमरे में आराम करते रहे और चोर अंदर घुसकर हजारों की नगदी, आभूषण और मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के बेहट रोड स्थित चौधरी विहार निवासी चांद अंसारी का कहना है कि शनिवार शाम को वह काम पर था। घर पर मौजूद उसकी पत्नी, छोटा बेटा और पुत्र वधु शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच घर के बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने मुख्य द्वार से घर में घुसकर 25 हजार की नगदी, सोने के आभूषण तथा तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। जब परिवार के लोग उठकर घर के भीतरी कमरों में गए तो वहां सामान बिखरा पड़ा देखा। जिससे हड़कंप मच गया। सरे शाम घर में चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। चांद अंसारी ने देहात कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस का मानना है कि कोई परिचित व्यक्ति अथवा महिला परिवार के किसी व्यक्ति से मिलने के लिए पहुंचा और परिवार को सोता देख चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed