{"_id":"5a6cca084f1c1b77268b68af","slug":"151517079048-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध रूप से घूम रही छात्रा को पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध रूप से घूम रही छात्रा को पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। संदिग्ध रूप से घूम रही 12 वर्षीय छात्रा को थाना पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में छात्रा पूरी बात नहीं बता सकी।
शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल ड्रेस में संदिग्ध रूप से घूमती देखी गई। इसकी सूचना कुछ दुकानदारों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उक्त छात्रा को गंगोह रोड स्थित चौधरी पैलेस के पास से थाने ले आई। पूछताछ के दौरान छात्रा ने अपना नाम दिव्या पुत्री देवेन्द्र सिंह निवासी गांव कुराली थाना रामपुर मनिहारान बताया। दिव्या के अनुसार वह नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने आती है। छात्रा के अनुसार शनिवार को वह रास्ता भूल गई और नानौता कस्बे में आ पहुंची। पुलिस द्वारा कई बार पूछने के बावजूद छात्रा यह नहीं बता पाई कि आखिर वह 6 किलोमीटर चलकर कैसे नानौता आ पहुंची। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त छात्रा के परिजनों से संपर्क साधकर उनके सुपुर्द किया जा रहा है।