फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खेत मे पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार, आठ घायल

खेत मे पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार, आठ घायल

Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खेत मे पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार, आठ घायल
लखनौती (सहारनपुर)। पड़ोसी किसान के खेत में पानी चले जाने के बाद दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में मारपीट होने के साथ ही दोनो पक्षों में धारदार हथियार चल गए। इसमें तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला समेत दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव मच्छरोली में मंगलवार को विपिन अपने खेत में पानी चल रहा था। पड़ोसी किसान दिनेश ने अपनी जमीन गांव के ही मेहरचंद को दे रखी है। उसका खेत नीचा होने के कारण पानी खेत में चल गया। इस पर उसने ऐतराज जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते धारदार हथियार चल गए। एक पक्ष के 40 वर्षीय अजय सिंह, 36 वर्षीय ममता, 35 वर्षीय विपिन, 30 वर्षीय प्रवेश और दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय सविता, 39 वर्षीय रविता, 25 वर्षीय शुभम और 39 वर्षीय दिनेश कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को उनके परिजनों ने गंगोह सीएचसी पर भरती कराया। जहां से सविता और दिनेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। किसी भी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed