{"_id":"5a3572c54f1c1b156b8bcaf0","slug":"151513452229-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के हत्यारोपी पर लगे संगीन धाराएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के हत्यारोपी पर लगे संगीन धाराएं
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के हत्यारोपी पर लगे संगीन धाराएं
सहारनपुर। शामली के गांव श्याम गढ़ी में स्कूल से पढ़कर लौट रही छात्रा की हत्या के आरोपी के खिलाफ संगीन धाराएं लगाने की मांग को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने डीएम पीके पांडे को राज्यपाल राम नाईक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार को कर लिया गया है, लेकिन उस पर संगीन धाराएं नहीं लगाई गई हैं।
शनिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में कश्यप समाज के लोगों ने कहा कि शामली जिले के गांव श्याम गढ़ी निवासी छात्रा गंगेरू स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज से पढ़कर लौट रही छात्रा की गांव के ही अमरपाल ने बलकटी से काटकर हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन धाराएं हल्की लगाई हैं। जबकि अन्य तीन अज्ञात आरोपी अभी तक भी गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब छात्रा के परिजनों को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराएं लगाने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर घटना को गंभीरता से नहीं लेने का भी आरोप लगाया। मांगेराम कश्यप, उदयवीर कश्यप, मोहित कश्यप, आजाद सिंह कश्यप, मोनू कश्यप, रूपेश कर्णवाल, कमल कश्यप, आशू, विश्वास कश्यप, आदि मौजूद रहे।