फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने जेठ पर दवाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इससे पहले भी आरोपी इसी तरह से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला के मुताबिक 24 अक्तूबर की रात वह कमरे में अकेली थी। उसका पति नोएडा गया हुआ था। उसका जेठ उसे दवाई देने के लिए उसके कमरे में आया और उसने दवाई में कुछ मिला रखा था। उसे खाने पर वह बेहोश गई। इसके बाद उसके जेठ ने उसके साथ किया। आरोप है कि उसका जेठ इसी तरह से पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। जब उसने अपने पति, सास, ससुर और जेठानी को जेठ द्वारा बेहोशी की हालत में उसके रेप करने की बात बताई तो आरोप है, कि उन्होंने उसे चुप रहने के लिए कहा। इस पर उसने ससुरालियों से छिपकर पूरी घटना अपने मायके वालों को बताई। मायके वालों की मद्द से पीड़िता ने आरोपी विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed