Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man jumped from the Balua bridge; his body was found near Sarsaul village 24 hours later.

Chandauli News: बलुआ पुल से युवक ने लगाई छलांग, 24 घंटे बाद सरसौल गांव के पास मिला शव

Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped from the Balua bridge; his body was found near Sarsaul village 24 hours later.
सुशील चौबे के गंगा में डूबने के बाद टांडाकला के शहीद चंदन राय पुल पर जुटी भीड़। संवाद
टांडा कला। पति के लापता होने के 30 साल बाद अब इकलौते बेटे की मौत ने गिरिजा देवी को तोड़कर रख दिया। बलुआ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील कुमार चौबे उर्फ टीपू ने सोमवार की दोपहर बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरसौल गांव के पास उनका शव बरामद हुआ। सुशील की मौत से मां गिरिजा देवी बदहवास हैं। वहीं, पत्नी रिंकी चौबे, 12 वर्षीय बेटे शिवम और छह वर्षीय बेटी पिक्कू के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

सुशील पुत्र राम अवतार चौबे परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता राम अवतार करीब 30 साल पहले नौकरी के सिलसिले में कोलकाता गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। पति के लापता होने के बाद गिरिजा देवी ने मुश्किलों के बीच बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया। सुशील ही उनके बुढ़ापे का सहारा थे। बेटे की शादी के बाद परिवार में दो बच्चों के आने से खुशियां लौटी थीं, लेकिन अब उनकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुशील के गंगा में छलांग लगाने की सूचना पर बलुआ और चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह फिर तलाश शुरू की गई। दोपहर करीब 12 बजे सरसौल गांव के पास उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रिंकी चौबे का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशील अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद पट्टी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। सोमवार को बलुआ घाट पर ग्रामीण और परिजन उनकी सलामती की उम्मीद में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार को शव मिलने की खबर से सभी स्तब्ध रह गए।

चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुशील के गंगा में छलांग लगाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

सुशील चौबे के गंगा में डूबने के बाद टांडाकला के शहीद चंदन राय पुल पर जुटी भीड़। संवाद

सुशील चौबे के गंगा में डूबने के बाद टांडाकला के शहीद चंदन राय पुल पर जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed