Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother and son killed after being run over by a speeding dumper truck

Barabanki News: तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर मां-बेटे की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mother and son killed after being run over by a speeding dumper truck
बड्डूपुर। लखनऊ-महमूदाबाद राजमार्ग पर बाबा कुटी तिराहे के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक पर सवार पूनम (30) और उनके छह माह के बेटे आयुष की मौत हो गई, जबकि पति अनिल यादव (32) घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनिल और पूनम की तीन बेटियां हैं। पूनम का मायका कुर्सी क्षेत्र के मोहसंड गांव के पास है। दंपती ने फतेहपुर क्षेत्र के एक मंदिर में मन्नत मांगी थी। छह महीने पहले उनके बेटे का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाइक से लखनऊ लौट रहे थे। बाबा कुटी तिराहे के पास महमूदाबाद की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर लगने से अनिल सड़क किनारे जा गिरे, जबकि पूनम और उनका छह माह का बेटा डंपर की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अनिल को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पूनम और बच्चे के शवों को कपड़े से ढका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर लखनऊ के मझगवां और कुर्सी क्षेत्र में स्थित पूनम के मायके से परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बदहवास अनिल ने बताया कि हादसे के बाद एक सिपाही ने उनका मोबाइल ले लिया था। इससे वह करीब एक घंटे तक परिजनों को सूचना नहीं दे सके।
इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में फतेहपुर और घुंघटेर थाने की पुलिस, एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह और एएसपी विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। दोपहर करीब एक बजे से चार बजे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।

आंखों के सामने पत्नी व बेटे को खोकर सन्न हुए अनिल
पत्नी और छह माह के बेटे को आंखों के सामने खोने के बाद अनिल बदहवास हो गए। वह शवों के पास सिर पकड़ कर बैठ गए और करीब एक घंटे तक तक कुछ बोल भी नहीं सके। अनिल की हालत देख परिजन भी बिलख पड़े। लोगों में चर्चा थी कि काफी मन्नत मांगने के बाद बेटा हुआ था, वह मात्र छह माह की उम्र में काल के गाल में चला गया। सात फेरे लेने वाली पूनम भी उसके साथ नहीं रही। पत्नी और बेटे की माैत के बाद से अनिल गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed