Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth murdered by being bludgeoned with a stone accused woman arrested

Prayagraj News: पत्थर से कूचकर युवक की हत्या की, आरोपी महिला गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 11 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by being bludgeoned with a stone accused woman arrested
युवक की हत्या के बाद सीएचसी में गमजदा परिजन। संवाद
क्षेत्र के शिक्षक नगर मोहल्ले में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शिक्षक नगर निवासी शेखर धरकार (27) पुत्र हिरई धरकार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी पूर्व में सरिता से हुई थी। दोनों की पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शेखर का मध्य प्रदेश के बरदहा इटमा गांव निवासी उर्मिला केवट से संपर्क हो गया था। उर्मिला अपने ढाई साल के बेटे के साथ शेखर के घर में ही रह रही थी। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उर्मिला ने पत्थर उठाकर शेखर के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शेखर की पहली पत्नी सरिता पिछले कई महीनों से तीन बेटियों के साथ मायके में रह रही है। दो बेटियों रागिनी और शालिनी की शादी हो चुकी है, जबकि शिवानी, सानिया और संध्या मां के साथ हैं।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक केशव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।
खेत में मिला अधेड़ का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका
बहरिया के सारी पट्टी गांव में कटरा चौराहे के पास सोमवार को धान के खेत में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर रस्सी के निशान और मुंह पर चोट मिलने से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान मऊआइमा के बटहा गांव निवासी रामदुलार पटेल (48) के रूप में हुई। वह पीले रंग का स्वेटर और नीली जींस पहने थे। मृतक के भाई उदय कुमार पटेल ने बताया कि दिवाली की शाम रामदुलार अपने साले भूपेंद्र कुमार पटेल के साथ बाइक से चाय पीने निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रामदुलार के पांच बच्चे हैं।
सोमवार को धान की कटाई कर रहे किसानों ने सारी पट्टी गांव में कटरा चौराहे के पास खेत में शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रामदुलार की हत्या खेत में की गई या कहीं अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया।
दिवाली की शाम उनके साथ निकले व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के रास्तों पर छानबीन करने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।

बहरिया थानाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

युवक की हत्या के बाद सीएचसी में गमजदा परिजन। संवाद

युवक की हत्या के बाद सीएचसी में गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed