Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A dispute between youths during a DJ competition escalated into a violent clash.

Maharajganj News: लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत, पथराव में थाना प्रभारी समेत कई घायल

Wed, 11 Nov 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A dispute between youths during a DJ competition escalated into a violent clash.
निचलौल। नगर में सोमवार देर रात लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे प्रतियोगिता में शामिल युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

घटना में थाना प्रभारी समेत कई लोग घायल होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे, जहां सभी का उपचार किया गया। पुलिस ने मामले में थाना क्षेत्र के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, डीजे संचालकों को भी तलब कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात नगर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई डोल समितियों की ओर से डीजे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक-दूसरे से अधिक तेज आवाज और ऊंचे डीजे का प्रदर्शन करने की होड़ लगी थी। इसी बीच युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी हमला किए जाने की सूचना है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के हाथ में चोट आई। वह रात करीब एक बजे सीएचसी निचलौल पहुंचे और अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। मंगलवार सुबह दवा देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि डीजे संचालकों को बुलाया गया है। उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगे भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


थाना प्रभारी समेत घायलों की सूची

पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय (48) पुत्र लालमन, प्रीत कुमार कांदू (21) पुत्र कन्हैयालाल निवासी कोट मोहल्ला निचलौल, श्रीकांत (62) पुत्र सहदेव निवासी ढेसो निचलौल, रोशन (19) पुत्र कोमल निवासी जिगनहवा, अर्जुन (20) पुत्र चौधरी कुमार निवासी जिगनहवा, सदानंद यादव (21) पुत्र जोखन निवासी जिगनहवा, अमित (24) पुत्र अशोक निवासी घोड़हवा, वीरू (22) पुत्र दयानंद निवासी घोड़हवा, नीतीश कुमार (18) पुत्र रामलाल निवासी घोड़हवा और डीजे संचालक आदित्य (19) पुत्र रामरमाशंकर निवासी सुकरौली, जिला कुशीनगर शामिल हैं। इनके अलावा भी कई लोग घायल होकर सीएचसी पहुंचे थे।




थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर बज रहा था डीजे, अनुमति पर सवाल

नगर में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाती है। इसमें डीजे संचालकों और मूर्ति स्थापना समितियों के पदाधिकारियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद विसर्जन के दौरान गगनचुंबी डीजे, तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटों से लैस बड़े वाहनों का प्रदर्शन किया गया। बताया जा रहा है कि थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन कराने की जिम्मेदारी किसकी थी? तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति किस आधार पर दी गई और नियमों के उल्लंघन पर समय रहते रोक क्यों नहीं लगाई गई?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed