{"_id":"59a465f44f1c1bbe018b4619","slug":"151503946228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में पुलिस की सतर्कता से अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। एक माह में पुलिस कई बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। बदमाश सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देते चले आ रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से बढ़ते अपराध में कमी आएगी।
पिछले दिनों बिहारीगढ़ क्षेत्र से लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस टीम ने थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में घेर लिया था। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश भी घायल हुए थे। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार की रात कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस और स्वॉट टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश की टांग में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से टीपू उर्फ शहजाद निवासी लोहानी सराय को गिरफ्तार कर लिया। जिसे जिला अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है। अधिकारियों का दावा है कि पुलिस की कार्रवाई से बढ़ते अपराध में कमी आएगी। एसएसपी बबलू कुमार कहना है कि जिले में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। कोई भी बदमाश पुलिस से बचकर नहीं जा सकता।
फोटो समाचार
पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस और स्वॉट टीम ने लूटकर भाग रहे बदमाश टीपू को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से टीपू घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद टीपू के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों का कहना है कि पुलिस टीपू को रविवार की शाम राजकीय फील्ड से उस समय पकड़कर ले गई थी, जब वह कबड्डी खेलकर घर लौट रहा था। परिजनों का कहना है कि टीपू निर्दोष है। पुलिस झूठे मामले में उसे फंसा रही है।