फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने युवकों से बाइक लूटी

बदमाशों ने युवकों से बाइक लूटी

Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवकों से बाइक लूटी
बदमाशों ने युवकों से बाइक लूटी
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर) । चार बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को तमंचों से आतंकित करके उनसे बाइक और नगदी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने पास ही स्थित सरदारों के डेरों से पुलिस और परिजनों को खबर की।

गांव चुनहेटी शेख निवासी अनुज पुत्र राजेश और अंकुर पुत्र राकेश बुधवार रात्री नौ बजे के बाइक से सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे दोनों गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में खड़खड़ी की पुलिया से आगे निकले तो सामने से दो बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों तमंचे की नोंक पर उनसे तीन मोबाइल, ढाई हजार की नगदी और बाइक लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने कुछ दूरी पर स्थित सरदारों के डेरों पर जा कर लूट की जानकारी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed