{"_id":"598227fc4f1c1b5e2d8b474a","slug":"151501702140-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में नकली नोटों की छपाई, दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून में नकली नोटों की छपाई, दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में छपाई, दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई
सहारनपुर। नकली नोटों की देहरादून में छपाई की जा रही है और दिल्ली तथा एनसीआर के शहरों में उनकी सप्लाई हो रही है। इन नोटों को शादी पार्टियों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर भी बदलने का काम करते हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नकली नोटों के तस्करों ने पूछताछ में बताया कि खलीफा अलग-अलग नंबरों से फोन करके उन्हें बताता है कि कब उन्हें नोटों की सप्लाई होगी, जगह कहां होगी और कौन देने के लिए पहुंचेगा। अधिकांश एसटीडी बूथ से ही फोन किया जाता है। वही देहरादून में नोट छापता है। कहां नोट छपते हैं, कैसे छपते हैं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्हें तो सप्लाई मिल जाती है। अधिकांश इन नोटों को चलाने के लिए अलग-अलग शहरों में खासकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, शादी, पार्टियों में जाकर नोट बदलते हैं। असली नोट गड्डियों के ऊपर लगाकर बीच में नकली नोट लगा देते हैं।
वह नकली नोटों को दिल्ली और एनसीआर के शहरों में खपा देते हैं। वहां इतनी जल्दबाजी होती है और नोटों की इतनी खपत होती है कि असली, नकली की पहचान करने के लिए अधिक गौर नहीं किया जाता। जिसका वह फायदा उठाते रहे। पहले भी वह कई बार दिल्ली में नकली नोट खपा चुके हैं।