फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की गैर मौजूदगी में एक युवक ने सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी चीखें सुनकर छत पर आई पड़ोस की महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देता हुआ फरार हो गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी दलित विधवा महिला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को वह अपनी सास के साथ मजदूरी पर गई हुई थी। घर पर उसकी सात वर्षीय पुत्री और साढ़े चार साल का पुत्र अकेले थे। करीब चार बजे गांव निवासी एक युवक उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री को बदनियती से पकड़ लिया। आरोपी बेटी का मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी बेटी की चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर पड़ोस की एक महिला ने छत पर जाकर देखा तो उसने शोर मचाया तो आरोपी बालिका को किसी से इस बारे में बताने पर गला घोंटकर जान से मारने की धमकियां देता हुआ फरार हो गया। शाम को घर पहुंचने पर बेटी ने रोते हुए उसे पूरी बात बताई। उसने ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार लोगों को मामले से अवगत कराया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। ग्रामीणों द्वारा गांव में पंचायत आहूत की गई, परंतु बुलाने के बावजूद आरोपी पंचायत में नही पहुंचा। इसके बाद पंचायत में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। तहरीर के अनुसार आरोपी पूर्व में भी एक बच्चे की हत्या कर चुका है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed