{"_id":"5932d22f4f1c1bc32e8b459c","slug":"149650284211-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम के अंजाम तक न पहुंचते देख प्रेमी युगल ने जहर खाया, प्रेमी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम के अंजाम तक न पहुंचते देख प्रेमी युगल ने जहर खाया, प्रेमी की मौत
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव(सहारनपुर)। प्रेम परवान न चढ़ता हुआ देख प्रेमी युगल ने जंगल में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह सुनसान जंगल में पड़े युगल को देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रेमी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार की सुबह किशनपुरा के जंगल में लोगों ने एक खेत में एक युवक एवं एक युवती को पड़े देखा। दोनों को खेत में पास-पास पड़ा देखकर सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को खेत में दो शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान ग्राम करौंदी निवासी 26 वर्षीय अंकित पुत्र बिशन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित अपनी रिश्तेदारी में बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा गांव में आया हुआ था। उसका परिवार की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों रिश्तेदार होने के कारण परिजन नहीं मान रहे थे। जिससे दोनों ही परेशान थे। अंकित की बहन की शादी प्रेमिका के परिवार में हुई थी। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि किशनपुरा के जंगल में शनिवार की सुबह प्रेमी युगल द्वारा जहर खाने की सूचना मिली थी जिसमें प्रेमी की मौत हो गई है, लेकिन प्रेमिका की हालत अभी गंभीर बनी है। अभी तक इस मामले कोई तहरीर नही आई है।
खेत में पड़े मिले थे