{"_id":"5cab8509bdec2258a5433077","slug":"141554744585-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव की शनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव की शनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव की शनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती
नानौता (सहारनपुर)। दो दिन बीतने के बाद भी गांव ओलरा के बिटौडों में जलाए गए अज्ञात शव के मामले में थाना पुलिस के हाथ खाली है। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। थानाध्यक्ष ने घटना के बारे में सटीक जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव ओलरा में जलाए गए शव के अवशेषों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना पुलिस अब अवशेषों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजेगी। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा इस मामले में जानकारी देने वाले के नाम व पता गुप्त रखने व उचित इनाम देने की बात कही है। अभी पुलिस के सामने यह पता करना भी चुनौती बना है कि लाश महिला की थी या पुरुष की। ऐसे में अब केवल डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।