फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन प्वाइंट पर सीमेंट व्यापारी के नौकर से 1.68 लाख रुपये लूटे

गन प्वाइंट पर सीमेंट व्यापारी के नौकर से 1.68 लाख रुपये लूटे

Tue, 29 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर सीमेंट व्यापारी के नौकर से 1.68 लाख रुपये लूटे
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरिया सीमेंट व्यापारी के नौकर से गन प्वाइंट पर 1.68 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने नौकर की पिटाई की और उसकी बाइक का लॉक लगाने के बाद चाबी लेकर भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि मौके से कुछ दूरी पर खड़ी 100 नंबर पुलिस की गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों के पास जाने के बाद भी उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

बेहट की संजय कालोनी निवासी सरिया सीमेंट व्यापारी सोमप्रकाश अरोड़ा की दुकान पर मोहल्ला सड़क पार राजकीय महिला महाविद्यालय के पास स्थित कालोनी निवासी राकेश धीमान काम करता है। बकौल राकेश रविवार की सुबह सोमप्रकाश अरोड़ा ने उसे ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों से उधार की वसूली करने के लिए भेजा था। वह कलसिया से जनता रोड स्थित झिंझौली, सरकड़ी से होते हुए सहारनपुर पहुंचा। देर रात जब वह लौट रहा था तो करीब नौ बजे हाईवे पर ताजपुरा एवं दाऊदपुरा पुलिया के बीच पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे बाइक से नीचे गिराना चाहा, लेकिन इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और उसके पास से दुकानदारों से वसूल किए गए 1.68 लाख रुपये का कैश लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने राकेश की पिटाई की और उसका मोबाइल छीनने के बाद उसकी बाइक का लॉक लगा लगाकर चाबी निकालकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद वह कुछ दूरी पर पुलिया पर खड़ी 100 नंबर पुलिस की गाड़ी के पास पहुंचा और उसमें तैनात पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी देकर मदद मांगी, लेकिन राकेश का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद उसने राहगीरों की मदद से बेहट कोतवाली पुलिस एवं अपने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, पीड़ित राकेश की तरफ से घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है, लेकिन राकेश का कहना है, कि पुलिस ने तहरीर में लूटा गया कैश कितना था, उसके बारे में लिखने से मना कर दिया था। उससे केवल यही लिखवाया गया कि उससे कैश व मोबाइल लूटा गया है। उधर, चर्चा यह भी है कि व्यापारी के नौकर से लूटा गया कैश अधिक था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताय, कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed