{"_id":"5b8c2c6442c792465e1ea2e6","slug":"141535913060-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा लगा रहे 19 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टा लगा रहे 19 लोग गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टा लगा रहे 19 लोग गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की हुसैन बस्ती स्थित एक मकान में सट्टा चलने की सूचना पर मारे गए छापे के दौरान पुलिस ने मौके से 19 लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 24750 रुपये एवं 12 मोबाइल फोन बरामद हुए।
मंडी कोतवाली पुलिस को शनिवार को हुसैन बस्ती में एक मकान में सट्टे का कारोबार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने हुसैन बस्ती में रहीस उर्फ काला के मकान में छापा मारा। काला के मकान में नंबरों का सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 19 लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिजेंद्र, आशीष, जितेंद्र, श्रवण, देवीलाल, नीटू, सुखपाल निवासी गढ़ी मलूक गली नंबर एक, मोहम्मद अनवार, मोहम्मद नैय्यर, बहार अहमद निवासी नूरबस्ती, रवि सैनी, रवि कश्यप निवासी हनुमान नगर, रईस, मुदस्सिर, पप्पू उर्फ केसर अब्बास निवासी हुसैन बस्ती, राजेश निवासी काली का मंदिर बेहट अड्डा, अनूप वर्मा निवासी शिवेंद्र विहार, सुशील निवासी मोहित विहार कालोनी और मोनू निवासी राम विहार कालोनी शामिल हैं।