{"_id":"5b6898644f1c1be2588b5603","slug":"141533581412-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम तिलफरा ऐनाबाद में पांच दिन पूर्व विद्युतकर्मी की लाइन पर कार्य करते समय करंट से मौत के बाद जाम लगाने की घटना में पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार की रात्रि गांव तिलफरा निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र राजेन्द्र सिंह की बिजली के खंभे पर विद्युत कार्य करते हुए अचानक हाईटेंशन करंट आने से मौत हो गयी थी। उक्त घटना के बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद भी घंटो बीतने पर कोई अधिकारी मौके तक नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को नानौता संजय चौक पर दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर रखकर जाम लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विभाग के प्रति रोष प्रकट किया था। घंटों चले प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख के पति ऋषिपाल राणा की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम रामपुर मनिहारान, क्षेत्राधिकारी गंगोह राजेन्द्र सिंह तथा विभागीय अधिकारियों के मनाने तथा पांच लाख रुपये का चेक दिए जाने पर ग्रामीण शव को लेकर वापस चले गए थे। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि उक्त मामले के संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार हाइवे पर जाम लगाने में शामिल ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।