{"_id":"5ada38904f1c1b85028b59e8","slug":"141524250768-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे करने गए पालिका कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्वे करने गए पालिका कर्मचारी को पीटा
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वे करने गए पालिका कर्मचारी को पीटा
गंगोह (सहारनपुर)। किराए पर चल रही दुकानों को खाली दर्शाने से इंकार करने पर आरोपियों ने सर्वे कर रहे पालिका कर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
पालिका कर्मचारियों जोगेंद्र, अमित, राजेश, मुकेश कुमार, शाहनवाज आदि ने ईओ को दिए पत्र में बताया कि पालिका कर्मचारी जोगेंद्र कुमार मोहल्ला टाकान में सर्वे के लिए गए थे। सर्वे समाप्त कर वह अपने घर लौट आए। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात मोहल्ले के दो लोग उसके आवास पर पहुंचे और जोगेंद्र के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनकी ओर से मकान में बनी किराए पर चल रही दुकानों को खाली दर्शाने का दबाव बनाया गया। इससे इंकार करने पर आरोपियों ने अभद्रता की।
इस घटना पर रोष जताते हुए कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे हालत में कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो जाएगा तथा कोई भी कर्मी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करेगा। पत्र में चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती तो वे कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने उन्हें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ईओ ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।