{"_id":"5abbe4e64f1c1bfa298b46f1","slug":"141522263270-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी ने बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग के साथ घटनाओं के अनावरण के निर्देश दिए हैं।
शहर में पेट्रोल पंप के अलावा हुई लूट की कई वारदातों को डीआईजी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में अपराधियों की सक्रियता को लेकर चर्चा की। डीआईजी का कहना था कि शहर के बीचोंबीच हुई लूट की वारदातें निसंदेह चिंता जनक हैं। घटनाओं को गंभीरता से लेकर लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस तरह की घटनाएं जनमानस में पुलिस की छवि को धूमिल करतीं हैं। डीआईजी ने शहर के बाहरी इलाकों में नियमित रूप से आकस्मिक चेकिंग के भी निर्देश दिए। एसएसपी ने डीआईजी को जनपद पुलिस के एक्शन प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। नए सिरे से शहर में चेकिंग प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं।