फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वीजा दिलाने के नाम पर कई लोगों से हड़पे नौ लाख रुपये

वीजा दिलाने के नाम पर कई लोगों से हड़पे नौ लाख रुपये

Fri, 26 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
वीजा दिलाने के नाम पर कई लोगों से हड़पे नौ लाख रुपये
देवबंद (सहारनपुर)। एक व्यक्ति ने वीजा दिलाने के नाम पर अमरपुर गढ़ी गांव के करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से नौ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों का आरोप है कि न तो वीजा दिलाया गया और न ही पैसे पैसे दिए गए। इतना ही नहीं उनके साथ गाली गलौज भी की गई।
विज्ञापन

अमरपुर गढ़ी निवासी मुर्तजा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके गांव में कोहला बस्ती निवासी एक व्यक्ति बर्तनों की फेरी करने के लिए आता है। कुछ दिनों पूर्व उसने बताया कि वह विदेश भेजने के लिए वीजा दिलाता है। जिसके लिए प्रति व्यक्ति 1 लाख 35 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद वे अपने तीन बेटों और गांव के छह लोगों को साथ लेकर उसके घर गया तथा उक्त व्यक्ति परिजनों के सामने बतौर पेशगी नौ लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि काफी दिन गुजरने के बाद भी उसने सभी लोगों के वीजा नहीं दिलाया। जिसके बाद उन्होंने पैसे वापस मांगे, लेकिन वह टाल मटौल वाला रवैया अपनाता रहा। मुर्तजा के मुताबिक गत 16 जनवरी को वह सभी लोगों को साथ लेकर उक्त व्यक्ति के घर गया और वहां मौजूद उसके परिजनों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया और उनके साथ गाली गलौज की। आरोप यह भी है कि उन्होंने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मुर्तजा ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed