{"_id":"5a64e0624f1c1b89268b5b04","slug":"141516560482-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर नगदी और जेवर उड़ा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर नगदी और जेवर उड़ा ले गए
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोर नगदी और जेवर उड़ा ले गए
गंगोह (सहारनपुर)। परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोर मेनगेट का ताला तोड़कर 18 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। कोतवाली में तहरीर देकर माल की बरामदगी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला कुरैशियान निवासी शोभान का मकान वाटर टैंक के पास है। शनिवार की रात सभी परिजन अपनी एक रिश्तेदारी में नकुड़ गए हुए थे। शनिवार रात में किसी समय चोर मकान के ताले तोड़ कर घर के अंदर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर सारा सामान खंगाला और नगदी व जेवर आदि चोरी कर ले गए। रविवार जब शोभान का परिवार लौटा और मेन गेट सहित घर के ताले टूूटे देखे तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।